फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: कीर्तन सुनने गए बुजुर्ग के गले पर चाकू से हमला, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 27 Jul 2022 09:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

दुबौली गांव में स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में मंगलवार दोपहर कीर्तन का आयोजन हुआ था। इस गांव के बाबूराम (60) कीर्तन सुनने गए थे। मंदिर के बाहर बेंच पर बैठकर कीर्तन सुन रहे थे, तभी गांव का एक युवक मुर्गा काटने वाला चाकू लेकर पहुंच गया और बाबूराम के गले पर ताबड़तोड़ हमला कर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में कीर्तन सुनने गए एक बुजुर्ग के गले पर युवक चाकू से हमला करके भाग गया। खून से लथपत बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

दुबौली गांव में स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में मंगलवार दोपहर कीर्तन का आयोजन हुआ था। इस गांव के बाबूराम (60) कीर्तन सुनने गए थे। मंदिर के बाहर बेंच पर बैठकर कीर्तन सुन रहे थे, तभी गांव का एक युवक मुर्गा काटने वाला चाकू लेकर पहुंच गया और बाबूराम के गले पर ताबड़तोड़ हमला कर भाग गया।

बाबूराम घायल होकर जमीन पर गिर गए। गांव के लोगों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

एसओ दिनेश तिवारी का कहना है कि घायल व आरोपी के बीच कोई विवाद नहीं है। आरोपी ने किस बात को लेकर बुजुर्ग के गले पर चाकू से हमला किया है, इसका पता नहीं चल पाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें