फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क अवरुद्ध किए जाने से नाराज लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
तमकुहीराज में रास्ते के विवाद की जांच करने मौके पर पहुंचे तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सड़क अवरुद्ध किए जाने से नाराज लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

- तहसीलदार के आश्वासन पर शांत हुए लोग
तहसील मुख्यालय की चहारदीवारी के किनारे की सड़क के बाधित करने का मामला
तमकुहीराज। तहसील मुख्यालय की चहारदीवारी के किनारे से होकर जा रही सड़क को अवरुद्ध करने से नाराज लोेगों ने मंगलवार को हंगामा किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने राजस्व अभिलेख से सड़क की जमीन का अभिलेख देखने के बाद लोगों को आश्वस्त किया कि रास्ता अवरुद्ध नहीं किया जाएगा। उन्होंने गड्ढे भरवा दिए। इसके बाद लोग शांत हुए।
तहसील के किनारे से होकर सड़क जाती है, जो कई परिवारों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। उस पर पूर्व में ग्राम पंचायत की ओर से खड़ंजा कराया गया है। तमकुहीराज तहसील के बगल में ही सीओ कार्यालय भी है। यहां का नया बना थाना अभी सीओ कार्यालय परिसर में स्थित एक भवन में ही संचालित हो रहा है। एसओ की ओर से नए थाना की चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों के घरों की ओर जाने वाली सड़क मंगलवार को अवरुद्ध कर एसओ की तरफ से उस पर नींव खुदवा दी गई। इससे रास्ता अवरुद्ध किए जाने की जानकारी होने पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग पहुंचकर हंगामा करने लगे। तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता पहुंच गए। लेखपाल से भूमि की नवैयत जानी। तहसीलदार ने कहा कि किसी का रास्ता अवरुद्ध नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसओ से कहकर सड़क पर खोदे गए नींव के गड्ढे को जेसीबी से भरवाकर रास्ता चालू करा दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, भाकपा नेता लल्लन राय, मतिउल्लाह सिद्दीकी, केशव पांडेय, मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, आनंद मिश्र, केन यूनियन के डारेक्टर सुरेंद्र राय, सुदामा यादव और संजय मद्धेशिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें