फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बंद रहे एटीएम तो कहीं रुपये के लिए लगी रही भीड़

Tue, 25 Apr 2017 11:26 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
समस्‍या - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पडरौना। 
विज्ञापन

लगन शुरू होने के बाद एक बार फिर से एटीएम में रुपये की किल्लत शुरू हो गई है। ज्यादातर एटीएम अभी बंद चल रहे हैं और जो खुल रहे हैं उनमें या तो कैश के लिए भीड़ लग जा रही है या फिर कैश नहीं रहता। यह स्थिति तब और भी तकलीफदेह हो जा रही है, जब बैंकों में अवकाश हो रहा है। 
पडरौना नगर में कहने के लिए तो करीब 30 एटीएम हैं, लेकिन इनमें ज्यादातर केवल गिनती के लिए हैं। गिने-चुने एटीएम में ही कैश डाला जा रहा है। बैंक बंद होने पर वह रकम भी नहीं पड़ती और ग्राहकों को एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकना पड़ता है। ऐसी ही हालत मंगलवार को भी थी। पडरौना नगर में एक्सिस बैंक के एटीएम से दोपहर तक कैश निकला और रुपये खत्म होने के बाद शटर डाउन हो गया। बगल में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकले, जिससे वहां काफी भीड़ लगी थी। एसबीआई और पीएनबी के एटीएम तो पिछले कई दिनों से बंद हैं। धर्मशाला रोड स्थित एचडीएफसी बैंक और रामकोला रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकलने के कारण ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही, लेकिन शेष सभी एटीएम बंद पड़े थे।      
विज्ञापन

 
एटीएम में कैश नहीं, ग्राहक परेशान      
पिपरा कनक। तमकुही क्षेत्र के पिपरा कनक स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम भी इस लगन के समय में ग्राहकों को निराश कर रहा है। मंगलवार को एटीएम खुला भी तो उसमें कैश ही नहीं थे। एटीएम के बाहर बकरे घूम रहे थे। बैंकों में अवकाश और एटीएम में कैश के अभाव के चलते कई खाताधारक अपने बच्चों की फीस, कापी-किताब सहित परिवार की अन्य जरूरतें समय से पूरी नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के सेराज अहमद, अमीर आलम, खुर्शीद आलम, आनंद कुमार गौड़, मनीर आलम, झुन्ना, एकबाल अहमद, मुहम्मद वहीद ने कहा कि अगर एटीएम से कैश मिलता तो पिपरा कनक, धुसवा, बोदा टोला, मठिया, हसनपुरा, करजहां, बरईपट्टी, बसडीला महंथ, कोटवा टीकमपार, बिहार बुजुर्ग गांव के लोग लाभान्वित होते। एटीएम में कैश न होने से काफी काम नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पिपरा कनक शाखा के प्रबंधक पंकज सिंह का कहना है कि मशीन में तकनीकी खराबी है। उसे जल्दी ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।      
विज्ञापन

   

नोटबंदी के बाद से ही बंद है एटीएम      
पटहेरवा। पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से पटहेरवा में लगाया गया एटीएम नोटबंदी के बाद से अब तक चालू नहीं हुआ। इसके चलते ग्राहकों को कैश की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के राजकुमार वर्मा, सत्येंद्र गुप्ता, रासबिहारी, सुरेंद्र यादव, मुकेश गुप्ता, संजय गुप्ता सहित कई लोगों का कहना था कि यह एटीएम केवल शो पीस बनकर रह गया है। इन लोगों ने एटीएम में कैश की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें