फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डाकखाना में रेलवे का आरक्षण केंद्र खुलवाने का दिया भरोसा

Mon, 26 Feb 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुद्ध प्रतिमा का दर्शन करने रेलवे स्थायी संसदीय समिति के सदस्य पहुंचे थे
विज्ञापन

- अयोध्या, वाराणसी व गोरखपुर का दौरा कर पहुंचे थे कुशीनगर
- मोतिहारी रेलवे स्टेशन के कार्य प्रगति की समीक्षा व परियोजना की अध्ययन करेंगे


संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। कुशीनगर के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में रविवार की सुबह रेलवे संबंधी स्थायी संसदीय समिति सदस्यों ने छठवीं शताब्दी की लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया। ऐतिहासिकता व प्राचीनता के बारे में भी जाना। सदस्यों ने कुशीनगर उप डाकघर में रेलवे आरक्षण केंद्र के लंबे समय से बंद होने के सवाल पर जल्द आरंभ कराने का भरोसा दिया। दर्शन के बाद समिति के सदस्य बिहार के मोतिहारी के लिए रवाना हो गए।

रविवार सुबह करीब 10 बजे राज्य सभा सदस्य व रेलवे संबंधी स्थाई संसदीय समिति के सदस्य नरहरी अमीन, अजीत कुमार भुयान, खीरु महतो, प्रशांत नंदा व रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारी गोरखपुर से कुशीनगर पहुंचे। पाथ-वे से होकर मंदिर पहुंचे। जहां बुद्ध वंदना के साथ छठवीं शताब्दी की लेटी बुद्ध प्रतिमा का दर्शन कर शीश नवाया। यहां मंदिर, स्तूप और परिसर में उत्खनित प्राचीन भग्नावशेषों की ऐतिहासिकता व प्राचीनता से भी अवगत हुए। गाइड किरन सिंह ने ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन कर समिति सदस्यों का काफिला बिहार के मोतिहारी के लिए रवाना हो गया। जहां समिति के सदस्य बापू धाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के कार्य की प्रगति की समीक्षा व परियोजना का अध्ययन करेंगे। इस मौके पर रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारी के अलावा राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें