खड्डा क्षेत्र के शिवदत्त छपरा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। खड्डा क्षेत्र के शिवदत्त छपरा में हुए दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है।
रविवार को थाना खड्डा क्षेत्र के शिवदत्त छपरा निवासी उमेश की पत्नी मीरा देवी और रमेश की पत्नी रेनू भारती के परिजनों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मीरा देवी के तहरीर के मुताबिक 21 फरवरी को खेत में केला काटकर घर आते समय मारपीट किया गया। पुलिस ने कमलेश, रमेश, फुलवंती देवी, रेणू देवी और रेनू भारती की तहरीर पर उमेश, मीरा देवी, अनील, दिग्विजय पर केस दर्ज किया है।