फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिव्यांग बच्चाें में वितरित हुए सहायक उपकरण

Fri, 06 Dec 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तमकुहीराज बीआरसी परिसर में बृहस्पतिवार सहायक उपकरण वितरण हुआ। चिह्नित दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उपकरण दिए गए।
विज्ञापन

बीईओ सुधीर कुमार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों की उचित देखरेख और प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सरकार दिव्यांग बच्चों को पढ़ने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। एलिम्को कानपुर के सहयोग से पांच दिव्यांगों को ट्राई साईकिल, छह दिव्यांगों को ह्वील चेयर, एक दिव्यांगों को सीपी चेयर, आठ दिव्यांगों को रोलेटर, चार दिव्यांगों को ब्रेल किट, 11 दिव्यांगों को TLM किट, दो दिव्यांगों को सुगम्य केन, 32 दिव्यांगों को हियरिंग समेत अन्य सहायक उपकरण वितरित की गई है। अंत में प्रभारी जिला समन्वयक समेकित बलवंत बहादुर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद उपेंद्र कुमार, अनिल कुमार सिंह, जीत बहादुर राय, संगीता मिश्रा, मृत्युंजय पांडेय, भीम राव, विजय चौधरी, सुभाष चन्द्र, योगेंद्र राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें