फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धारदार हथियार से हमला, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 25 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के परवरपार गांव में दबंगई का विरोध करने पर एक युवक और उसके चचेरे भाई पर धारदार हथियार से हमले के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां के सुधीर प्रताप राव 20 जून की रात करीब 10 बजे अपने घर के सामने किराना की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। इसी दौरान गांव का अमरनाथ प्रजापती अपने दो रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने धारदार हथियार (दाब) से हमला कर दिया। बचाव के दौरान हथियार सुधीर के चेहरे पर लग गया। उनका होठ कट गया। आरोप है कि इसके बाद दो अज्ञात लोगों ने सुधीर को पकड़ लिया और दोबारा किए गए हमले में उनके बाएं हाथ पर भी गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे सुधीर के चचेरे भाई सुजीत राव ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया, थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें