अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर प्रेसवार्ता करते जिला युवा अधिकारी सचिन
- फोटो : गदागंज क्षेत्र के गोड़ा गांव में फाग गाते लोग।
पडरौना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला स्टेडियम में अस्मिता लीग प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य जिले की महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 100, 200 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजित होंगी। इसमें अंडर 13 वर्ष के अलवा 13-18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिला एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए एनएसआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण किमी भी प्रतिभागी को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान बॉक्सिंग कोच धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।