पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक हुई। इसमें संस्थागत प्रसव, आशा बहुओं के भुगतान, बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, डाटा फीडिंग, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जन्म पंजीकरण, गर्भवती मां के उपचार की स्थिति आदि की जानकारी ली गई। इसमें कार्य नहीं करने करने वाली आशा बहुओं की बर्खास्तगी की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड तथा आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में प्रगति लाएं। सभी चिकित्सीय भवनों में इंफ्रास्ट्रक्चर गैप को पूर्ण करें। बिना कोई ठोस कारण के मरीजों के रेफर कतई ना करें। उन्होंने मंत्रा एप पर फीडिंग करने एवं आधार प्रमाणीकरण करने, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच करें। उन्होंने संस्थागत प्रसव के मामले में प्रगति जानकारी ली।
उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं को प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति तैयार कर क्रियान्वित करने के लिए सीएमओ और सभी एमओआईसी को निर्देश देते हुए जो आशा बहुएं कार्य नहीं कर रही हैं। उनकी बर्खास्तगी से संबंधित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ अनुपम प्रकाश भास्कर, एसीएमओ एसएन त्रिपाठी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।