फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Fri, 18 Jul 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव गौनरिया के सत्तन टोला में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस तो परिजन मृतक युवती को अस्पताल ले जाने की बात कही। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने अजीज नगर गांव के पास एक बोलेरो से बरामद कर कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार गौनरिया गांव निवासी गेना राजभर की 21 वर्षीय पुत्री निशा राजभर का शव बृहस्पतिवार की दोपहर घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना किसी ने कप्तानगंज पुलिस को दे दिया। करीब तीन बजे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो युवती का शव नहीं था। इसके बारे में पुलिस परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों ने बताया कि युवती को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने शक के आधार पर अगल बगल के घरों में भी तलाश की, लेकिन युवती शव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें