फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस की बढ़ी सख्ती तो गैर जनपदों में लूट करता था शहादत और धमेंद्र का गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के कसया के रहने वाले धर्मेंद्र और शहादत रविवार को पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें शहादत के पैर में गोली लगी है। लुटेरे जिले में लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस को इनकी तलाश लंबे समय से थी। कसया थाने का दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है। दो दिन पूर्व पीलीभीत पुलिस ने लूट की वारदात में इस गिरोह के तीन सदस्योंं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी सहादत और धर्मेंद्र की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने 2018 में खोली थी। इसका साथी मेईनुद्दीन का गिरोह जिले में सक्रिय था और पांच से अधिक लूट की घटना को अंजाम दिया है, पुलिस की गिरफ्तार में यह गिरोेह आया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन जेल से रिहाई होने के बाद बदमाश जिले में वारदात को फिर अंजाम देने लगे। इसके पुलिस ने दोनों बदमाशों का हिस्ट्रीशीट खोला और गैंगेस्टर की कार्रवाई की। पुलिस जब बदमाशों पर निगरानी बढ़ाई तो वह जिले छोड़कर गायब हो गए। दो दिन पूर्व पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक कार सवार शिक्षक से नकदी रकम लूटा। इस घटना में चार बदमाश शामिल रहे, पुलिस ने मेईनुद्दीन और धर्मेंद्र गिरफ्तार कर लिया, जबकि गायब सहादत पर पीलीभीत पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ में पुलिस ने शहादत को गिरफ्तार कर लिया। इसके पैर में गोली लगी है। पीलीभीत की पुलिस कुशीनगर की पुलिस से संपर्क कर गिरोह में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी मांगी है।

- पीलीभीत में लूट की घटना में शामिल बदमाश कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं, कसया थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं, जिले के अलग-अलग थानों पर बदमाशों के खिलाफ लूट की वारदात की प्राथमिकी दर्ज है। इनके गिरोह के बारे में स्थानीय स्तर से जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंदन सिंह, सीओ कसया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें