फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निरीक्षण के दौरान पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कस्बा स्थित सीएचसी का सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने सोमवार को दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं व मौजूदा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई और गैर हाजिर मिले कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश सीएचसी मथौली पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। जांच में कुछ स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले, अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देश दिया। इसके अलावा कोल्ड चेन, लेबर रूम, लैब, दंत कक्ष, दवा स्टॉक, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया,डॉ. सुधीर तिवारी, डॉ.सुनीत मिश्रा,डॉ.दीपक मिश्रा, दंत चिकित्सक श्रीदयाल, बीपीएम सुनील कुमार, आदित्य नाथ सिंह, लिपिक उदय प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट इंद्रजीत प्रसाद, अखिलेश सिंह, संतोष सिंह, राजेश भारती, प्रिया राय, शकुंतला चौहान, शैलेंद्री सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें