फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शाम ढलते ही थम जाते हैं निगम की बसों के पहिये

Mon, 12 Jan 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना रोडवेज गेट पर खड़ी बस।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। शहर से गोरखपुर और देवरिया मार्ग पर शाम होते ही बस की सेवा ठप हो जाती है। इसकी वजह से लोगों को डग्गामार वाहनों से यात्रा करना पड़ता है। इसके जिम्मेदार इस मार्ग पर शाम के समय परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गोरखपुर और देवरिया मार्ग पर रोजाना करीब करीब आठ से नौ हजार यात्रियों का आना-जाना है। इसमें विद्यार्थी, अधिवक्ता सहित अन्य निजी संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारी भी शामिल है। बावजूद इसके इस मार्ग पर शाम छह बजे के बाद कोई भी बस नहीं है।
यह तब है जब तमाम जगहों के लिए करीब 100 से अधिक बसों का संचालन किया जाता है। विभागीय अधिकारियों की अगर बात की जाए, तो वे सवारी कम होने का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लेते है। संचालन शाम के ठप होने से लोगों को परेशानी उठाने पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें