फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 200 रुपये रिश्वत लेते सचिव का वीडियो वायरल, जांच के निर्देश

Mon, 12 Jan 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज ब्लाक में तैनात एक सचिव का रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सचिव परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने के लिए एक व्यक्ति से 200 रुपये ले रहा है। हालांकि परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने के एवज में युवक सचिव को 400 रुपये दे रहा है। इसके बाद सचिव उसे 200 रुपये वापस देकर सिर्फ दो सौ ही लेने की दलील रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

वहीं वायरल वीडियो का डीएम ने संज्ञान लिया है और जिला विकास अधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर लगभग 17 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में तमकुहीराज ब्लाक पर तैनात एक सचिव परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने के एवज में एक व्यक्ति से दो सौ रुपये रिश्वत के रूप में ली जा रही है।
चुपके से वीडियो बनवा रहा व्यक्ति नकल जारी करने के लिए उन्हें चार सौ रुपये देता है। बाद में सचिव मात्र दो सौ रुपये लेकर बाकी पैसे उस व्यक्ति को वापस करते हुए तमाम तरह की दलील दे रहे है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जिला विकास अधिकारी को प्रकरण की जांच एवं कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें