फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने बिखेरा जादू, झूम उठे दर्शक

Sun, 12 Nov 2017 11:51 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कसया । कुशीनगर स्थित लीलावती देवी स्टेडियम में आयोजित त्रिदिवसीय कुशीनगर महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और क्षेत्रीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। वहीं आगंतुक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभिन्न विधाओं के कलाकारों 
को प्रमाण पत्र और मेडल देकर उनकी हौसला अफजाई की। पुरस्कृत होने वाले कलाकारों में सतीश त्रिपाठी, गायक तृप्ति शाक्या, सत्येंद्र कुमार शुक्ल, टीना घई, नीरज सिंह, श्रेया पांडेय, व्यास सूरज मिश्र, वैभव मिश्र, शुभम तिवारी, ओमकार, पिंकी, स्वरा, नमस्वी, कुमार तपन, शोभित, ज्योति मिश्र, आव्या, अनुग्रह आदि शामिल थे। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की आकर्षक व मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियों से हुआ। एक अन्य कार्यक्रम मेरा भी नाम होगा सीजन-1 के विजेता वैभव मिश्र व रनरअप शुभम तिवारी ने भी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भजन गायका तृप्ति शाक्या ने मशहूर भ जन ऽकभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभु जी चले आना ऽ सुनाया तो पंडाल में बैठे श्रोता व व दर्शक भक्तिरस में गोते लगाने लगे। 

भोजपुरी के क्षेत्रीय लोक गीत गायक दिनेश तिवारी, सुनील मिश्र, रविशंकर पाठक आदि ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी। मेरा भी नाम होगा सीजन-2 रियलिटी सिंगिंग शो का ऑडिशन भी हुआ, जिसमें मृत्युंजय यादव, मनोज पटेल, अभिमन्यु, अभिषेक सिंह, दीपलक्ष्मी, श्रेयांश मिश्र, नंदनी गुप्ता, शेखर श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश व प्रशांत चौरसिया ने भी अपनी प्रस्तुतियों के दम पर दिल्ली में होने वाले मेगा ऑडिशन के लिए स्थान सुरक्षित किया। 

कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी व सतीश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान महिमा राय, एक चैनल के अध्यक्ष व कार्यक्रम के संरक्षक प्रदीप राय, वरिष्ठ पत्रकार व मैनेजिंग चीफ एडिटर राजश्री राय, वरिष्ठ पत्रकार विनय राय, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, हेमंत कुमार राव, शशिकांत राव, डॉ. अजय शाही, संजय दुबे, नारायण सिंह, राजाराम सिंह, विनयकांत मिश्र, आनंद उपाध्याय, डॉ. एसके सिंह, पुरंदर प्रताप यादव, सचिन पाठक, अंकुर मिश्र, आलोक कुमार तिवारी, दिग्विजय राय, रवि भूषण सिंह, धनंजय राय, देवेंद्र सिंह, भोलू पाठक, सुजीत कुशवाहा, अभिषेक मणि त्रिपाठी, अंशुमन चौबे, दिवाकर राय, जयंत सिंह, राजू सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें