फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत कोष के नाम फर्जी चेक के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
खाते मे रुपये नहीं और राहत कोश के नाम पर पांच लाख का चेक काटकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
राहत कोष के नाम फर्जी चेक के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

दुदही(कुशीनगर)। कोरोना महामारी के संकट में सरकार को सहयोग के नाम पर फर्जी चेक जारी कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और गुंडा एक्ट के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी रजनीकांत मद्धेशिया दुदही बाजार में कमरा लेकर परिवार के साथ रहता है। वह दुदही बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता है। एक सप्ताह पहले उसने कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में उसने पीएनबी की दुदही शाखा के खाते के चेक से पांच लाख रुपये का चेक काटा था। उसने चेक का फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

दुदही के भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुंदन ने युवक पर फर्जीवाड़ा कर देश के साथ मजाक करने का आरोप लगाते हुए विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि जिस खाते का चेक है, उसमें धनराशि बहुत कम है, जबकि चेक पांच लाख रुपये का काटा गया है। इसके अलावा यह चेक जिला प्रशासन को दिया भी नहीं गया है। इसके अलावा आरोपी रजनीकांत मद्धेशिया पहले से ही गुंडा एक्ट में निरुद्ध है और जिलाबदर किया गया है। इसके बावजूद वह दुदही में ही रह रहा है। पुलिस ने इस मामले में फर्जीवाड़ा, आईटी एक्ट एवं गुंडा एक्ट का उल्लंघन करने समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्जकर रजनीकांत मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी, आईटी एक्ट एवं गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रजनीकांत मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस चेक से प्रधानमंत्री राहत कोष में सहायता करने दावा किया है, उस खाता में रुपये ही निहायत कम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें