फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के 162 केंद्रों की व्यवस्थाओं का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियों को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कवायद तेज कर दी है। जिले में प्रस्तावित 162 परीक्षा केंद्रों की अंतरिम सूची जारी होने के बाद अब वहां उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन कराया जाएगा। जांच में सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर समेत अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता और उनकी स्थिति परखी जाएगी। इसके बाद ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 स्ववित्तपोषित समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परिषद की ओर से परीक्षा के लिए 162 केंद्रों की अंतरिम सूची जारी की जा चुकी है। इस पर मांगी गई आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जनपदीय परीक्षा समिति ने शुरू कर दी है।
सत्यापन के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर की कार्यशीलता की जांच की जाएगी। इसके अलावा बिजली, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की उपलब्धता भी देखी जाएगी। विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
विज्ञापन

कोट
सत्यापन में मिलने वाली कमियों को चिह्नित कर संबंधित विद्यालय प्रबंधन को उन्हें दूर कराने के निर्देश दिए जाएंगे। जिन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर या अन्य जरूरी सुविधाओं में कमी मिलेगी, वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर केंद्रों की समीक्षा के बाद अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

श्रवण कुमार गुप्ता, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें