फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोहनपुर में कुश्ती दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस, गोरखपुर, बिहार, गुजरात और पंजाब के पहलवानों ने लिया हिस्सा, रोमांचक मुकाबले देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन

विशुनपुरा के सोहनपुर गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर कुश्ती का आयोजन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के सोहनपुर गांव में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सोमवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें बनारस, गोरखपुर, बिहार, गुजरात और पंजाब समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। स्थानीय पहलवानों ने भी बाहरी पहलवानों को कड़ी चुनौती दी। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
दंगल का शुभारंभ सदर विधायक मनीष जायसवाल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल विधाओं को बढ़ावा देना जरूरी है। भाजपा सरकार गांवों में मिनी स्टेडियम बनवाकर युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दे रही है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

दंगल में अखिलेश पडरौना ने धीरेंद्र महराजगंज को, कविता अयोध्या ने आंचल गोरखपुर को, धर्मेंद्र बबुइयां ने सागर पडरौना को और सन्नी बबुइयां ने नितिश पचफेड़ा को चित कर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

पहलवानों की जोड़ियां मिलवाने वालों में ब्लॉक प्रमुख बिंध्यवासिनी श्रीवास्तव, राजेश पांडेय, राकेश गोड़, किशन कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, अजय मिश्रा और चुन्नू लारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन बजरंगी यादव पहलवान ने किया। आयोजक जिला पंचायत सदस्य जीतेंद्र कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, अयूब अंसारी, वाजिद अली और कमेटी के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें