फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्रय केंद्रों पर जीपीएस युक्त तौल कांटे की करें व्यवस्था

Sat, 01 Nov 2025 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में धान क्रय केंद्रों के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें तौल केंद्रों पर जीपीएस युक्त कांटा लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी धान क्रय केंद्र समय से संचालित कर धान क्रय कार्य सुचारु रूप से शुरू कराएं। जिले में कुल 62 धान क्रय केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक 89.90 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई है। धान खरीद का लक्ष्य 2.26 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है, जिसकी खरीद 28 फरवरी तक की जाएगी।
डीएम कहा कि जिले के सभी धान क्रय केंद्रों पर जीपीएस युक्त तौल कांटे और प्रत्येक केंद्र पर राईस मिलर को धान उठान के लिए पहले से चिन्हित करने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। डीएम ने चेताया कि धान उठान में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होंने सभी क्रय केंद्रों पर साइन बोर्ड, रेट बोर्ड एवं साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, बोरा आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें