फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेना के हवलदार की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- धनतेरस पर खरीदारी कर पत्नी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, पत्नी भी चोटिल
विज्ञापन

- दिवाली में छुट्टी लेकर आए थे घर, बैरिया गांव के सामने हुई दुर्घटना

पडरौना। एनएच-28 पर स्थित बैरिया गांव के सामने शुक्रवार दोहपर को चार पहिया वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में आर्मी हवलदार प्रदीप यादव (42) की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी प्रतिमा यादव घायल हो गई। प्रदीप पत्नी के साथ धनतेरस की खरीदारी करने जा रहे थे।
विज्ञापन

देवरिया के तरकुलवा स्थित भरौटा निवासी प्रदीप यादव भारतीय सेना में हवलदार है। उनकी तैनाती लद्दाख में है। कसया के रामजानकीनगर में प्रदीप ने मकान बनवाया है। जहां पत्नी प्रतिमा दो बच्चों के साथ रहती हैं। प्रदीप दिवाली में अवकाश लेकर घर आए थे। शुक्रवार को पत्नी के साथ खरीदारी करने पडरौना गए थे। वापस जाते समय अभी कसया के बैरिया गांव के पास पहुंचे थे कि कि किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। प्रदीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रदीप अपने पीछे एक लड़का जो बंगलौर के आर्मी स्कूल में नवीं कक्षा का छात्र है और एक लड़की जो अपनी मां के साथ रहकर कक्षा दो में पढ़ती है, को छोड़ गए हैं। कसया के एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें