छामा मारकर आठ दुकानों से लिए नमूने
पडरौना। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और डीएम के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की तरफ से अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। विभाग की तरफ से आठ दुकानों से खाद्य वस्तुओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अभिहित अधिकारी मानिकचंद्र सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव व टीम के सदस्यों ने अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया। इस दौरान आठ व्यवसायियों की दुकान से नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इस अभियान में मनोज कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार, बृजेश कुमार, पंकज कुमार कन्नौजिया, सच्चिदानंद गुप्ता, शैलेश कुमार आदि शामिल थे। संवाद