कप्तानगंज। कस्बा के किसान चौक पर मामूली बात को लेकर गोरखपुर से कप्तानगंज घूमने आए चार दोस्तों में विवाद हो गया। इसमें एक ने अपने दूसरे दोस्त को बाएं हाथ में चाकू मार दी, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस घायल को अस्पताल भेजवाई और तीन अन्य दोस्तों को थाने में ले गई।
बुधवार की शाम गोरखपुर से कप्तानगंज घूमने आए 27 वर्षरीय यशपाल पुत्र पन्नीलाल, 25 वर्षीय सद्दाम, 22 वर्षीय विपिन और 26 वर्षीय सोनू गुप्ता निवासी पादरी बाजार गोरखपुर के बीच कस्बा के किसान चौक पर किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा करने लगे। इसी दौरान उग्र होकर सोनू गुप्ता ने चाकू से यशपाल के हाथ में मार दिया।