पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर परिसर में मंगलवार को प्रदूषण विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को प्रदूषण के प्रकार, उसके दुष्प्रभाव और उससे बचाव की जानकारी दी गई।
सीएचसी कसया के डाॅ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदूषण मुख्यतः चार प्रकार के हैं। उनमें वायु, जल, ध्वनि व मृदा प्रदूषण शामिल है। इनमें वायु प्रदूषण काफी खतरनाक होता है। मानव शरीर के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) का स्तर बेहतर होना चाहिए। सांस लेने में वायु गुणवत्ता सूचकांक प्रभावित करता है। इससे बचाव के लिए लोगों पाकड़, पीपल, बरगद, नीम, आंवला, आम समेत अन्य प्रजाति के पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए सुबह टहलने, प्राणायाम और योगासन करने की सलाह दी। गोष्ठी को प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, सुरेश गुप्ता, हरिकेश सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, राजेश राय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान शैलेंद्र प्रताप सिंह, नेहा शुक्ला, शिवेंद्र पांडेय, विमलेश दुबे, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।