फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी प्रतियोगिता में जरार ने माघी को किया पराजित

Wed, 13 Sep 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जरार गांव के स्टेडियम में आयोजित कब्बड़ी प्रतियोगिता में ट्राफी के विजेता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के जरार गांव स्थित मिनी स्टेडियम में सोमवार की रात कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें जरार की टीम ने माघी को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित इस कबड्डी प्रतियोगिता में जरार और माघी के टीम आमने-सामने हुई। इन दोनों टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबले में जरार की टीम ने 14 और माघी की टीम ने 11 अंक हासिल किए। इस तरह तीन अंक से जरार गांव की टीम को विजेता और माघी की टीम को उपविजेता घोषित किया। मुख्य अतिथि जटहां बाजार एसओ राजकुमार बरवार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी प्राचीन खेलो में से एक है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए। प्रतियोगिता में ईश्वरदेव कुशवाहा और प्रदीप यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान ग्राम प्रधान सतीश गौतम, केशव यादव, लल्लन गुप्त, दरोगा यादव, पुनीत त्रिपाठी, सोनू त्रिपाठी, परमानंद यादव, नागेंद्र गौतम, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें