फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छपरा-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन को मंजूरी, पडरौना से भी कर सकेंगे यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
यह ट्रेन छपरा से 16 और आनंद विहार टर्मिनल से 17 नवंबर को रवाना होगी
विज्ञापन

पडरौना/कप्तानगंज। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05063/05064 नंबर की यह ट्रेन छपरा से 16 नवंबर और आनंद विहार टर्मिनल से 17 नवंबर को रवाना होगी।
ट्रेन का संचालन गोरखपुर के रास्ते होगा। इससे पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज और आसपास के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05063 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 16 नवंबर को छपरा से रात 9 बजे रवाना होगी। यह सीवान से रात 9:52 बजे, थावे से 10:35 बजे, तमकुहीरोड से 11:20 बजे और पडरौना से रात 11:58 बजे गुजरेगी।
विज्ञापन

अगले दिन रामकोला से रात 12:30 बजे, कप्तानगंज से 1:05 बजे, गोरखपुर से 2:40 बजे, खलीलाबाद से 3:10 बजे, बस्ती से 3:42 बजे, गोंडा से सुबह 5:40 बजे, बुढ़वल से 6:57 बजे, सीतापुर से 9 बजे, शाहजहांपुर से 10:47 बजे, बरेली से 11:52 बजे और मुरादाबाद से दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद गाजियाबाद से शाम 4:25 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल शाम 4:55 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 05064 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 17 नवंबर को रात 8:10 बजे रवाना होगी। यह गाजियाबाद से रात 9:20 बजे छूटेगी। अगले दिन मुरादाबाद से रात 12:26 बजे, बरेली से 1:40 बजे, शाहजहांपुर से 2:37 बजे, सीतापुर से सुबह 4:50 बजे, बुढ़वल से 6:32 बजे, गोंडा से 7:45 बजे, बस्ती से 9:08 बजे, खलीलाबाद से 9:40 बजे और गोरखपुर से 10:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

इसके बाद कप्तानगंज से सुबह 11:45 बजे, रामकोला से दोपहर 12:12 बजे, पडरौना से 12:34 बजे, तमकुहीरोड से 1:17 बजे, थावे से दोपहर 2 बजे और सीवान से 2:45 बजे छूटकर छपरा शाम 3:50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें