फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने तीन माध्यमिक शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने तीन माध्यमिक शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

पडरौना। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रदेश में 436 नवनियुक्त शिक्षकों व सहायक अध्यापकों का ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्तिपत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें सीएम ने वर्चुअल माध्यम से शिक्षकों को बधाई देते हुए पूरी ऊर्जा व क्षमता के साथ शिक्षण कार्य कर विद्यालय का कायाकल्प करने की बात कही।
विज्ञापन

वर्चुअल कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर अमूल परिवर्तन कर रही है। शिक्षक बच्चों में विषय की समझ को जागृत करें। शिक्षण एक पवित्र कार्य है। यदि तन्मयता से कार्य करेंगे, तो पूरा जीवन यशस्वी होगा। इसके बाद नवनियुक्त शिक्षक कन्हैया प्रसाद, डॉ. मुन्ना राय और स्मिता मिश्र को डीएम एस राजलिंगम ने नियुक्ति पत्र देते हुए शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, सांसद प्रतिनिधि मारकंडेय शाही, डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें