पडरौना। जनपद के नगरीय क्षेत्रों में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दर विक्रेताओं के चयन हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत दो रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनका चयन लॉटरी पद्धति से की जाएगी।
डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि नगर पालिका हाटा के शारदा नगर वार्ड संख्या-12 में महिला (अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) तथा नगर पंचायत सुकरौली के बुद्ध नगर/खुर्द वार्ड संख्या-04 में पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि उचित दर दुकान के लिए आवश्यक अर्हताएं शासनादेश संख्या-07, दिनांक 05 अगस्त 2019 के अनुसार निर्धारित हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी, जिसके बाद पात्र अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक अभिलेखों के साथ रजिस्टर्ड डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, कुशीनगर में किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 08 मई 2026 (सायं 5:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।