फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वरोजगारपरक बनाने के लिए 25 तक आवेदन

Sat, 21 Mar 2026 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगारपरक बनाने के लिए सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के बाद नियमानुसार मानदेय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेड का नाम बढ़ई, प्लंबरिंग, सरक्षा गार्ड, मेडिकल नर्सिंग (आया), दुपहिया वाहन रिपेयरिंग, पंचर रिपेयरिंग, ट्रैक्टर रिपेयरिंग, बिजली मोटर रिपेयरिंग, बिजली के छोटे-मोटे सामान बनाने एवं रिपेयरिंग का कार्य आदि ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि चयन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष, गैर तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए लिखने-पढ़ने का ज्ञान जरूरी, तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए आठ पास अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि आवेदक msme.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। आवेदकों का साक्षात्कार 27 मार्च को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र पर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें