- कुशीनगर के खिलाड़ियों ने जीता छह गोल्ड, छह सिल्वर और 12 कांस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते 25 से 27 अक्तूबर को हुए 67वीं माध्यमिक स्कूली बालक राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कुशीनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। गोरखपुर मंडल टीम में शामिल कुशीनगर के खिलाड़ियों ने मंडल टीम को ऑल ओवर चैंपियन बनाया है। जिले के खिलाड़ियों ने छह गोल्ड, पांच सिल्वर, 11 कांस्य पदक जीत कर जनपद का मान बढ़ाया है।
टीम कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह और राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग में विशाल चौहान ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, अमित भारती ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, स्नेहा एंजल तिवारी ने 34 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, अनस राजा ने 36 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर, विमलेश यादव ने 38 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर, धनपाल गोंड ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, नितेश चौबे 42 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, सुंदर कुमार 44 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, सुब्रत यादव ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य और कृष्णा तिवारी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। अंडर 17 बालक वर्ग में शुभम पासवान ने 46 किलोग्राम भार वर्ग कांस्य पदक जीता है। इसी तरह अंडर 19 बालक वर्ग में गुलफाम ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड, सुमित कुशवाहा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, दीपू कुमार ने 64 किलोग्राम भर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है।
इनके इस उपलब्धि पर डीआईओएस रविंद्र सिंह, जिला क्रीडाधिकारी रवि निषाद, पीएन सिंह, अनिल मिश्रा, बीएन मिश्रा, डॉ. बीके सिं आदि ने बधाई दी है।