फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मानने की अपील

Thu, 11 Jul 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने व शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर बांसी पुलिस चौकी में बु़धवार को क्षेत्र के ताजियादारोें व मौलानाओं के साथ बैठक हुई। बैठक में शांति पूर्ण तरीके से जारी गाइड लाइन के अनुसार त्योहार मानने की अपील की गई।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने कहा कि हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि आने वाले पर्व को सकुशल व शांति पूर्वक संपन्न कराया जाए। मोहर्रम जुलूस में किसी भी अराजक तत्व को शामिल न होने दें। साथ ही साथ ताजिया व डी जे की ऊंचाई मानक के अनुरूप हो, कहीं पर किसी प्रकार की धर्म जाति मजहब पर फिजूल वार्ता न करें।
जुलूस के दौरान यदि कोई भी समस्या होती है तो आपलोग तत्काल पुलिस की मदद लें। उपद्रव मचाने व कानून व्यवस्था खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।। बैठक में जंगल शाहपुर, गंभीरिया, सिंगापट्टी, बांसी, त्रिलोकपुर खुर्द सहित अन्य गावों के के ताजियादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें