फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार आईडी : 40 फीसदी विद्यार्थी अब भी डिजिटल पहचान से बाहर

Mon, 18 May 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विद्यार्थियों को एकीकृत डिजिटल पहचान देने वाली अपार आईडी योजना के क्रियान्वयन में जिले की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में करीब 1,92,486 छात्र-छात्राएं अब तक इस योजना से नहीं जुड़ सके हैं। कारण कि उनके लिए आवेदन ही नहीं किया गया है। यह कुल संख्या का लगभग 40.21 प्रतिशत है। अपार आईडी योजना का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को डिजिटल पहचान प्रदान करना है, लेकिन जिले में 1,92,486 विद्यार्थियों का सिस्टम से बाहर होना यह दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर योजना के क्रियान्वयन में अभी और गंभीर प्रयासों की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय, माध्यमिक और निजी विद्यालयों की कुल संख्या 4,75,602 है। शिक्षण संस्थानों की लापरवाही के चलते अब तक 2,83,116 छात्र-छात्राओं की ही अपार आईडी बन सकी है। जिले में 1,92,486 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनकी अब तक अपार आईडी नहीं बनाई गई है।

0

जिले के विद्यालयों में नामांकित शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट होनी जरूरी है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। प्राइवेट विद्यालय संचालक अपार आईडी जनरेट करने में लापरवाही बरत रहे हैं। शीघ्र ही उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। -डॉ. रामजियावन मौर्या, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

ब्लॉक विद्यालय - विद्यार्थी -आईडी जनरेट - शेष - प्रतिशत

मोतीचक - 263 - 27073 - 13598 - 13475 - 49.77

पडरौना -535 - 43770 - 23857 - 19913 - 45.49

तमकुहीराज -419 - 36370 - 19901 - 16469 - 45.28

कप्तानगंज - 282 - 36647 - 20306 - 16341 - 44.59

पडरौना शहर - 82 - 8984 - 5014 - 3970 - 44.19

फाजिलनगर - 367 - 39075 - 22273 - 16802 - 43.00

कसया - 336 -32693 - 19148 - 13545 - 41.43

रामकोला - 333 - 31897 - 18813 - 13084 - 41.02

दुदही - 403 - 44494 - 26357 - 18137 - 40.76

खड्डा - 279 - 38456 - 24348 - 14108 - 36.69

सेवरही -358 - 33982 - 21713 - 12269 - 36.10

विशुनपुरा-346 - 25505 - 16453 - 9052 - 35.49

सुकरौली - 241 - 20696 - 13732 - 6964 - 33.65

नेबुआ नौरंगिया - 286 - 27783 - 18553 - 9230 - 33.22

हाटा - 308 -28177 - 19050 - 9127 -32.39



कुल - 4838 - 475602 - 283116 -192486 - 40.21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें