फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवरात्र में मनचलों पर निगरानी रखेगी एंटी रोमियो स्क्वायड

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नवरात्र के दौरान महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्कता बढ़ाएगी। मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम सड़क पर उतरकर सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी करेगी। मेला क्षेत्रों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास और छात्राओं की आवाजाही वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी छात्राओं और महिलाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी भी देंगी। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख बाजारों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर रहेगा।
स्कूल-कॉलेजों के आसपास बेवजह घूमने वाले संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा सकती है। महिलाओं और छात्राओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। महिला पुलिसकर्मी छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप न रहने और तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन और पुलिस की सहायता लेने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। नवरात्र के दौरान मंदिरों और मेला क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निगरानी और जागरूकता गतिविधियां महत्वपूर्ण रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें