फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मशाल रिले के साथ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Sat, 21 Feb 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पडरौना के खेल परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद अभ्युदय समारोह शुरू हुआ। मशाल रिले के साथ शुरू हुए इस आयोजन के पहले दिन एथलेटिक्स, दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, विशिष्ट अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर विजय चहल, महात्मा गांधी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर महेश यादव ने मशाल रिले दौड़ को रवाना कर किया।
प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अनूप पटेल, डॉ. विजय प्रताप निषाद, डॉ. आनंद कुमार गोंड, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. शरण शंकर सिंह, डॉ. संतोष भारती, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. अनूप कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें