फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विशुनपुरा ब्लॉक में 12 दिन में दो एडीओ पंचायत का ट्रांसफर

Sat, 21 Feb 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा में महज कुछ दिनों के भीतर दो एडीओ पंचायत के तबादले का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लगातार हो रहे ट्रांसफर को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चार फरवरी को एडीओ पंचायत उषा कुशवाहा का ट्रांसफर सुकरौली ब्लॉक के लिए कर दिया गया था। वहीं सुकरौली में तैनात रामअशीष गौतम को विशुनपुरा ब्लॉक भेजा गया। रामअशीष गौतम ने आठ फरवरी को विशुनपुरा ब्लॉक में कार्यभार संभाला। बताया जा रहा है कि अभी उन्हें काम शुरू किए कुछ ही दिन हुए थे कि शुक्रवार 20 फरवरी को उनका ट्रांसफर मोतीचक ब्लॉक के लिए कर दिया गया। इसके साथ ही मोतीचक ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत रामायण गुप्त को विशुनपुरा ब्लॉक भेज दिया गया। लगातार हो रहे तबादलों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि शासन की प्राथमिकता में शामिल आकांक्षात्मक ब्लॉक में इस तरह बार-बार अधिकारियों का बदलना ठीक नहीं है। इससे विकास कार्यों की गति प्रभावित हो सकती है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर इसी तरह अधिकारियों का ट्रांसफर होता रहा तो योजनाओं का सही तरीके से संचालन प्रभावित हो सकता है। वहीं विभाग के जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें