फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंकित ने छोटेलाल को दी पटकनी

Tue, 09 Sep 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बसडीला महंथ में आयोजित कुश्ती में दांव-पेच आजमाते पहलवान। संवाद   
विज्ञापन
पिपरा कनक। क्षेत्र के बसडीला महंथ में आयोजित कुश्ती में आए पहलवानों ने खूब दम दिखाया। छह जोड़ी कुश्ती में मात्र एक कुश्ती बराबरी पर छूटी। पांच जोड़ी कुश्ती में परिणाम निकले। पहले चक्र में अंकित और छोटेलाल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अंकित ने छोटे लाल को आसमान दिखाया।
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्रीय पहलवानों के अतिरिक्त मथुरा व गोरखपुर के पहलवानों ने भी अपनी कुश्ती की कला को दिखाया। पहले चक्र में अंकित पहलवान पडरौना व छोटेलाल पहलवान दुदही के जबरदस्त कुश्ती के दांव-पेच देखने को मिला। अंत में अंकित ने छोटेलाल को आसमान दिखा दिया। मुकेश पहलवान प्रेमनगर व मिट्ठू पहलवान खड्डा के बीच जोरदार कुश्ती हुई। मुकेश ने मिट्ठू को आसमान देखा दिया। गुड्डू पहलवान गोरखपुर ने सत्यपाल पहलवान देवरिया को पांच मिनट में आसमान दिखा दिया। आकाश पहलवान गोरखपुर व रितेश पहलवान मथुरा के बीच कुश्ती आधे घण्टे तक चली, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकलने पर निर्णायक ने बराबरी दी। आयोजक मंडल के अध्यक्ष राजू प्रसाद गौतम, आशिक अली, रामचंद्र कुशवाहा, निर्दोष यादव आदि ने पहलवानों को पुरस्कार व नकद देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें