फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होमगार्ड पर गोली चलाने वाला पशु तस्कर साथी संग मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। रामकोला के परसौनी गांव में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी पशु तस्कर और इसका साथी घायल हो गया। इस तस्कर ने बिहार के गोपालगंज में होमगार्ड पर शराब तस्करी का विरोध करने पर गोली चलाया था। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के बाद पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी लिया। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी कुतुबुद्दीन उर्फ छोटू और इसका साथी रामकोला थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी जावेद अख्तर उर्फ लड्डन पशु और शराब की तस्करी करते हैं। मंगलवार को दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि परसौनी गांव में इनामी तस्कर कुतुबुद्दीन उर्फ छोटू है।
विज्ञापन

रामकोला, नेबुआ नौरंगिया, कप्तानगंज, पडरौना, रविंद्रनगर धूस, स्वॉट टीम और साइबर सेल की टीम गांव में पहुंच गई और उसके लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर इनामी तस्कर अपने साथी के साथ भागने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख तस्कर टीम पर फायर करने लगा। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए गोली चलाई तो दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर गांव वाले सहम गए और भीड़ जुट गई, लेकिन पुलिस वाले मुठभेड़ स्थल की ओर जाने से लोगों को रोक दिए। मौके पर पहुंचे एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने जानकारी लेने के बाद मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार का पुरस्कार दिया। एसपी ने बताया कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला कतुबुद्दीन उर्फ छोटू शातिर पशु तस्कर है। इसके खिलाफ सेवरही थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा कई मुकदमों में वांछित चल रहा था। गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का विरोध करने पर इनामी तस्कर ने होमगार्ड पर गोली चलाई थी। इनामी तस्कर के पास से पिस्टल, इसके साथी के पास से तमंचा, एक बाइक और चार मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें