फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेरहमी से की गई अनिल की हत्या, आशनाई की ओर घूमी जांच की सूई

Thu, 12 Jun 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साखोपार/सपहा। सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव के पास अनिल यादव की खून से सनी लाश मिली। पुलिस इस मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। युवक की हत्या जिस तरह बेरहमी से की गई है। उससे आशनाई से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसी बिंदु पर जांच कर रही है। मोबाइल नंबर के जरिए घटना की तह में पहुंचने में पुलिस जुटी है। इसके लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस घटना के करीब पहुंचने का दावा कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 14 जगह गहरे जख्म के निशान मिलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मठिया भोकरिया के नहर की पटरी पर निर्मम तरीके से की गई हत्या के बाद शव को देखकर वहां पहुंचे लोग सहम गए। अनिल की हत्या को लेकर पुलिस, प्रेम प्रसंग, राजनीतिक विवाद एवं एक कर्मचारी से विवाद, जमीनी विवाद जैसे कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा, एसओजी समेत तीन पुलिस की टीम लगाई गई है। पुलिस मृतक के पिता, मां के अलावे चाचा और उनके लड़कों से बात कर घटना के तह में पहुंचने में जुटी है। मंगलवार को उसके भतीजे की सगाई का कार्यक्रम था। शाम को करीब 7.30 बजे खाना खाने के बाद निकला था। रास्ते में उसका चचेरा भाई ध्रुव मिला था। इसको बताया था कि किसी अनजान व्यक्ति का बार-बार फोन आ था है। बड़ा परेशान था। ध्रुव ने बताया कि बुधवार को सुबह दुदही आर्केस्ट्रा का सट्टा करने जाना था। उसका नंबर मिला रहा था तो स्विच ऑफ बता रहा था। उसके कुछ देर बाद घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें