फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Thu, 12 Jun 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड तरया सुजान रेलमार्ग पर बुधवार को दिन में सुमही मोहन सिंह गांव के सामने एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तमकुहीरोड - तरयासुजान रेलमार्ग पर बुधवार को दिन 11.30 बजे के आस पास एक 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार करते समय कप्तानगंज से थावे जा रही पैसेंजर ट्रेन के चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी और लोगों ने इसकी सूचना सेवरही पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच कर घटना स्थल पर मौजूद लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें