फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के अनिल ने आगरा के सोनू को दिखाया आसमान

Tue, 01 Nov 2016 11:00 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
खेल - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तमकुही क्षेत्र के सेमरा हर्दोपट्टी गांव में दीपावली के अवसर पर तीन दिवसीय मेला में क्रिकेट, फुटबाल एवं कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। सेमरा हर्दोपट्टी गांव में लगभग 70 वर्षों से लगने वाले इस मेले में सोमवार के क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें दुदही ने गोरखपुर को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं, फुटबाल मैच में बिहार के कटेया की टीम ने अहलादपुर को 2.0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। कुश्ती का शुभारंभ सपा नेता इलियास अंसारी तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर तथा परिचय प्राप्त करके किया। इन लोगों ने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन कला है। इसे विलुप्त होने से बचाए रखना हम सबका दायित्व है। 
विज्ञापन

कुश्ती मुकाबले में सबसे पहले हरियाणा के महावीर ने जम्मे के अश्विनी, जम्मू के अनिल ने आगरा के सोनू, आगरा के चिंदी ने पानीपत के गुरुदयाल, देवरिया के मुमताज ने पानीपत के अंग्रेज, डेलिहवा के सत्येंद्र ने सोनीपत के योगेंद्र, जम्मू के पेंथर ने पानीपत के राजा को पटखनी दी। हरियाणा के चिली और जम्मू के विजय शर्मा की जोड़ी बराबरी पर रही। सबसे रोमांचक मुकाबला देवरिया के मुमताज और जम्मू के सेंथर के बीच हुआ, लेकिन मुकाबला बराबरी पर रहा।  आयोजक अरविंद उर्फ खोखा सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, डॉ. डीएन कुशवाहा, दिनेश सिंह, बबलू राव, अजय सिंह, उपेंद्र सिंह, अमित सिंह, बैरिस्टर गौंड़, हैप्पी सिंह, अनिल पाठक, नितेश, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें