रामकोला। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सपहां के टोला हुड़वा में मंगलवार की शाम घूरे की चिंगारी से लगी आग से तीन झोपड़ियां जल गईं। इन झोपड़ियों में रखा सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
इस गांव निवासी सुभाष के घर के पास घूरा है। उस पर फेंकी गई राख में दबी चिंगारी उड़कर सुभाष की झोपड़ी पर गिरी और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते दीनदयाल पुत्र रामाधार और तेजप्रताप पुत्र रामाधार की झोपड़ी भी जलने लग़ी। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों के अनुसार आग मे उनका सारा सामान जल कर नष्ट हो गया है। गांव में जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती, आग बुझ चुकी थी। क्षति का आकलन करने के लिए लेखपाल की बजाय उनके मुंशी के पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई।