फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज लोगों ने गांव में किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की

Sun, 23 Apr 2017 12:02 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। हाटा ब्लाक के लोहिया गांव सोहसा पट्टी गौसी में शनिवार को लोगों ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में प्रदर्शन किया। ये लोग गांव में सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग कर रहे थे। लोगों का आरोप था कि कार्य में मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है, ठेकेदार ने कार्य भी रोक रखा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विपिन तिवारी की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि इस गांव में ठेकेदार व विभागीय अफसरों की मिलीभगत के चलते सड़क का निर्माण कार्य अब तक अधूरा है। शिकायत करने पर ठेकेदार गांव के लोगों से उलझ जाता है। अफसर न तो निर्माण कार्य पूरा करा रहे हैं और ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने चेतावनी दी कि अगर इस बार भी जांच व कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग पीडब्ल्यूडी ऑफिस का घेराव करेंगे। इस दौरान सुरेंद्र, गोपाल, खुर्शीद, रामनिवास, भागीरथी, हरि प्रसाद, विजय, दिनेश, कल्पनाथ, कैलाश, नकछेद, सुदामा, संत कुमार, भगवती, नंदलाल मान राव, गंगा, संजय, राजेंद्र, दिनेश कुमार, जितेंद्र आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें