फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज लोगों ने सड़क जाम की

Mon, 12 Dec 2016 11:28 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क जाम की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

नाराज लोगों ने सड़क जाम की
जुलूस में डीजे बजाने पर रोक लगाए जाने पर भड़के 
पैगंबर का जन्मदिन  धूमधाम से मनाया गया
समुदाय के लोग शामिल हुए जुलूस में, नगर भ्रमण किया
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जिले भर में बारावफात के रूप में मनाया गया। उनके अनुयायी नए लिबासों में सज-धजकर जुलूस की शक्ल में नगर भ्रमण किए। जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह जगह प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। बहुत से लोग जन्मदिन के इस मौके पर गरीबों को खैरात भी दिए। जानकीनगर में डीजे बजाने पर एसपी ने उसे पडरौना कोतवाली भेज दिया, इससे नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया तो कप्तानगंज कस्बे में एक धर्मस्थल के सामने स्टाल लगाए जाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी व्यक्त की, लेकिन पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण मामला जल्दी ही शांत हो गया।
जशभन ए मिलादुन्नवी (बारावफात) का त्योहार सोमवार को जिले भर में परंपरागत ढंग से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोग दोपहर में मस्जिदों में एकत्र हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में निकले। ठेले पर मक्का-मदीना, विभिन्न दरगाह आदि की आकृतियां सजाकर लोग जुलूस के साथ चल रहे थे। सबसे आगे हाथ में मजहबी झंडा-बैनर लिए घोड़े पर सवार लोग चल रहे थे। पडरौना नगर के छावनी, मुगलपुरा, कसेरा टोली, नौका टोला, तुरहा टोली, साहबगंज, हथिसार मुहल्ला सहित विभिन्न मुहल्लों के लोग लाउडस्पीकर से नारे लगाते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे। दोपहर बाद सभी मुहल्लों के लोग पडरौना नगर के सुभाष चौक पर एकत्र हुए और भी जुलूस में शामिल होकर पूरे नगर का भ्रमण किए। पडरौना नगर के सुभाष चौक, जलकल, तिलक चौक सहित कई स्थानों पर प्याऊ के साथ-साथ जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत की तैयारी की गई थी। इस दौरान जावेद इकबाल, गुड्डू अंसारी, शफीक अहमद, धनंजय पांडेय, शैलेंद्र शुक्ला, टिंकू खान, गनी खान, रितेश, अनिल सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी, मनीष जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

जानकीनगर में जुलूस के दौरान डीजे देख उधर से गुजर रहे एसपी भारत सिंह रुक गए। उन्होंने डीजे को कोतवाली भेज दिया। इससे जुलूस में शामिल लोग नाराज हो गए और एनएच जाम कर दिया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए कोतवाली से डीजे पुन: वापस लाया गया, तब तक जाम समाप्त हुआ।
इंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज कस्बे की मंगल की बाजार में स्थित एक धर्मस्थल के सामने पेयजल स्टॉल लगाने की बात को लेकर हियुवा के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। बात बढ़ते देख पुलिस ने सक्रियता दिखाई और स्टाल हटवा दिया। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना था कि स्टाल लगाने पर हियुवा कार्यकर्ताओं की ओर से आपत्ति जताए जाने की सूचना मिली थी। उसे तत्काल हटवा दिया गया। इसके अलावा कप्तानगंज कस्बा सहित आस पास के इलाकों में बारावफात का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। 
कसया प्रतिनिधि के अनुसार कसय कस्बा सहित सपहां रोड, नवीन मंडी, भरौली, मथौली, पिपरहिया, सबया, कुरमौटा सहित कई स्थानों पर बारावफात का जुलूस निकाला गया। इस दौरान वाजिद अली, कैफुल, शमशाद, शद्दीक, अलीरुदीन एडवोकेट, फिरोज अहमद, मोहम्मद सैयद, आजाद, रवि, नैमुल्लाह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इसी तरह दुदही, बरवापट्टी, पिपरा कनक, हसनपुरा, बोदा टोला, मठिया, धुसवा, मीरबिहार, चैनपट्टी, गगलवा, महरू टोला सहित कई स्थानों पर बारावफात परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस दौरान मजीबुल होदा, एकबाल अहमद, मुहम्मद वहीद, सेराज अहमद, झुन्ना, नौशाद आलम, सहित कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन पटहेरवा सहित फ ाजिलनगर, मतलुक छापर, अहलादपुर, धनौजी, कुचिया मठिया, करमैनी, काजीपुर, देवरिया विशुनदयाल सहित अन्य गांवाें में मनाया गया।  तमकुहीराज, जौरा बाजार, कठकुइयां, कुबेरस्थान, अहिरौलीराजा, अहिरौली राय, तमकुहीरोड सहित जनपद के सभी हिस्सों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन उल्लासपूर्वक मनाया गया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें