डिबनी बंजरवा के लोगों ने राशन कार्ड की सूची में नाम दर्ज करने के एवज में रकम लेने का आरोप लगाया।
- फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज क्ष्ाेत्र के डिबनी बंजरवा गांव के लोगों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंच कर राशन कार्ड की सूची में नाम दर्ज न होने पर कोटेदार पर खाद्यान्न न देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन देकर शिकायत की जांच कराने की मांग की। तहसीलदार के आश्वासन पर लोग माने।
सोमवार को डिबनी बंजरवा गांव के काफी संख्या में लोगों तहसील मुख्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप था कि पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड की हो रही फीडिंग में गड़बड़ी की जा रही है। गांव वालों ने फीडिंग के नाम पर वसूली का आरोप लगाया।
लोगों का यह आरोप भी था कि जो लोग रकम दे रहे हैं, उन्हीं नाम फीड किए जा रहे हैं। गांव वालों ने कहा कि राशनकार्ड धारकों की सूची में नाम फीड नहीं होने से कोटेदार खाद्यान्न नहीं दे रहा है।
लोगों ने तहसील प्रशासन से गांव के लोगों के नाम सूची में फीड कराने तथा शिकायत की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रियाज अहमद, रामध्यान कुशवाहा, फारुख, अब्दुल्लाह, अलाउद्दीन, उमेश गोंड़, हरिचरन, मौसम अली, रामआधार, शुभावती सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।