नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के खैरटिया शीतलापुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति से बीते कई दिनों से उर्वरक नहीं मिल रहा है। इससे नाराज किसानों ने रविवार को समिति परिसर में विरोध प्रदर्शन कर शीघ्र उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि इस समिति से क्षेत्र के पकड़ियार, सौरहा खुर्द, सौरहा बुजुर्ग, खैरटिया, कलवारीपट्टी, सिगहा, टेढ़ी, मठिया खुर्द आदि गांव के किसान खाद लेते हैं। यहां बीते कई दिनों से उर्वरक नहीं मिलन से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। समिति अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि समिति के सचिव रामगोपाल 31 मार्च को सेवा मुक्त हो गए। उसके बाद से अब तक दूसरे सचिव की नियुक्ती नहीं हुई। इसके चलते उर्वरक की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस दौरान धनेश तिवारी, गुड्डू यादव, बड़े अंसारी, लक्ष्मण यादव आदि मौजूद रहे।