फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुजुर्ग की हत्या से नाराज लोगों ने लगाया जाम, युवक पर केस

Sun, 28 Apr 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साखोपार। बुजुर्ग की हत्या से नाराज लोगों ने शनिवार को पडरौना-कसया मार्ग बांस रखकर जाम कर दिया। नाराज लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके चलते एक घंटे तक कसया-पडरौना मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची कसया पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। पुलिस इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के बहोरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय विक्रम प्रसाद के सिर पर डंडे से प्रहार कर पड़ोसी दुर्गेश ने हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दुर्गेश और इसके चाचा को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने शनिवार को सुबह दुर्गेश के चाचा को छोड़ दिया। वह विक्रमा के दरवाजे पर पहुंचा और मृतक विक्रम प्रसाद के बेटे की हत्या की धमकी देने लगा।
इससे नाराज गांव की महिलाएं और पुरुष गांव के पास चौराहे पर पहुंच गए और 9:30 बजे एनएच-28 बी कसया-पड़रौना मार्ग को जाम कर दिया। नाराज महिलाएं पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाने लगी। सूचना पर इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज लोगों ने जाम खत्म किया। इसके चलते करीब एक घंटे इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सीओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक विक्रम प्रसाद की पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी दुर्गेश को जेल भिजवा दिया गया। एहतियात के तौर पर गांव पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें