फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर आक्रोश, प्रशासन ने कराया शांत

Sat, 26 Apr 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के शेखपुरवां ग्राम सभा के सोनापाकड़ में बृहस्पतिवार की देर रात साढ़े आठ बजे कुछ अराजक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर अशांति फैलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से उनके मंसूबे पर पानी फिर गया। हालांकि इस घटना को लेकर शुक्रवार को दिन भर यहां गहमागहमी का माहौल रहा। लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ व प्रशासन की मुस्तैदी से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

बार-बार डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने से दलित समाज के लोगों में आक्रोश है। डॉ. आंबेडकर के स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करने की कोशिश करती रही। मूर्ति को सही करवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के आश्वासन पर मामला एक बजे रात को शांत हो गया। लेकिन मूर्ति खंडित किए जाने की सूचना मिलते ही बसपा के रामकोला विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रोहित निगम मौके पर पहुंचें तथा बोदरवार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की। चौकी प्रभारी ने बसपा नेता रोहित निगम साहित भीम आर्मी के नेताओं को खंडित मूर्ति को ठीक कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें