फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के चंदरपुर पासी टोला निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदु देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उनके पति श्याम सुंदर घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसी टीवी फुटेज की मदद से वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

चंदरपुर पासी टोला निवासी इंदू देवी (50) 28 जून की शाम करीब सात बजे अपने पति श्याम सुंदर के साथ साइकिल से पड़ोस के गांव गोबरही जा रही थीं। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर गोबरही चौराहे से करीब 200 मीटर पहले पहुंचे थे कि पीछे से आ रही कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि साइकिल सवार दंपती घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दंपती को सीएचसी रामकोला पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद इंदू देवी को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया। इलाज के बावजूद सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर डाक्टरों ने कर दिया। परिजन इंदू देवी को निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए लेकर जा रहे थे कि सोमवार की रात करीब 11 बजे रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले आए। मंगलवार को परिजनों की सूचना पर आई रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामलाल ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। ठोकर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें