फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंगनबाड़ी केंद्र पर मजदूरों का कब्जा 10 वर्षों से नहीं हो सका संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोकवा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के रहसू जनूबी पट्टी में बना आंगनबाड़ी केंद्र विभागीय उदासीनता का शिकार हो गया है। 10 वर्ष पूर्व बने इस केंद्र पर लगभग एक वर्ष से बुद्ध घाट निर्माण के मजदूर कब्जा कर अपना आवास बनाए हुए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। हबड़ीडीह गांव में स्थित यह आंगनबाड़ी केंद्र लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया था। इसके बावजूद, यह आज तक कभी संचालित नहीं हो सका है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को मिलने वाली सरकारी सेवाएं बाधित हैं। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा केंद्र को सामुदायिक भवन में अस्थायी रूप से चलाया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई और पोषण कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर लापरवाही के कारण योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है। मिंटू राव, कपिलदेव गोंड, मनोज राव, नितेश राव, संजीत राव, गुड्डू कुशवाहा और महेंद्र कुशवाहा ने बताया। उनके अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र बने लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं, पर यह अभी तक संचालित नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें