फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्ति

Wed, 12 Apr 2017 11:31 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खुदाई के दौरान मिली प्राचीन मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। ग्राम सभा छहूं स्थित शिव मंदिर की चहारदीवारी निर्माण के लिए चल रही नींव की खुदाई के दौरान बुधवार को जमीन से एक और प्राचीन मूर्ति निकाली गई। इससे पहले भी यहां तीन मूर्तियां मिल चुकी हैं। परंतु अब तक पुरातत्व विभाग का कोई अफसर मूर्तियों के विषय में जानकारी करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इस गांव के पश्चिम तरफ स्थित टीले पर शिव मंदिर की चहारदीवारी के निर्माण हेतु खुदाई हो रही है। प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव तथा गांव के अन्य लोगों के सहयोग से हो रही इस खुदाई के दौरान बुधवार को खुदाई के दौरान पंक्तिबद्ध सात प्रतिमाओं वाली लगभग डेढ़ फुट लंबी तथा तीन फुट चौड़ी एक मूर्ति मिली। लोगों ने इस मूर्ति को साफ करके पूजा पाठ शुरू कर दिया। लोगों के अनुसार इस जगह पर बीते दो अप्रैल को गणेश एवं कार्तिकेय की मूर्ति मिली थी। इसके अलावा नौ अप्रैल को भी शिव मूर्ति मिली थी। लगातार मिल रही इन प्राचीन मूर्तियों की सूचना के बाद भी पुरातत्व विभाग की तरफ से कोई इसकी जानकारी लेने भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें