फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई हनुमान जयंती

Tue, 11 Apr 2017 10:57 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
पूजा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पडरौना। 
विज्ञापन

हनुमान जयंती मंगलवार को जिले भर में भव्य तरीके से मनाई गई। जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली गई। अखाड़े के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को दांतो तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया। इस दिन कुछ संगठनों की तरफ से प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन


पडरौना नगर में भी हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई। नगर के विभिन्न मोहल्लों के सभी आठ अखाड़े जूनियर हाईस्कूल में एकत्र हुए और करतब दिखाते हुए कसेरा टोली, छुछिया गेट, मेन रोड, तुरहा टोली, नौका टोला, सुभाष चौक, धर्मशाला रोड सहित पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मंजूषा कटरा पहुंचे, जहां यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह लोग जय बजरंग बली, महावीर हनुमान की जय के नारे लगा रहे थे। इसमें महावीरी सेवा दल, हरिकीर्तन सेवा दल, श्री श्री बजरंग सेवा दल, श्री बालकृष्ण सेवा दल, श्री बजरंग बली अखाड़ा दल, श्रीराम अखाड़ा सेवा, जय जय बजरंग बली सेवा दल सहित विभिन्न अखाड़ों से दिनेश जायसवाल, नितिन साहा, चंदन, मोनू साहा, अंकित केसरवानी, अनिकेत, गोपाल साहा, रवि सोनी, पिंटू साह, संजय मोदनवाल, छट्ठू प्रसाद, राजन जायसवाल, संतोष मोदनवाल समेत कई संख्या में लोग शामिल हुए। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार हनुमान जयंती पर हरेराम हरे कृष्ण संकीर्तन मंडली ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। तमकुहीराज के संकटमोचन हनुमान मंदिर से निकाली गई इस शोभा यात्रा में हनुमान चालीसा का पाठ, हनुमत शोभा यात्रा एवं हनुमान जी की महाआरती भी की गई। स्वामी दिव्यसागर एवं  हियुवा के जिला प्रभारी अजय गोविंद राव की अगुवाई में निकाली गई शोभा यात्रा में प्रदीप सोनी, मनोज राय, जेपी गुप्ता, लालवचन यादव, रमेश गुप्ता, कृष्णा, भोला यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें